अपराध

Crime news : एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर युवती ने की ठगी

Crime news : एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर युवती ने की ठगी

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

राजधानी रायपुर के एम्स में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवती से ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को राजधानी रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

चक्रधर नगर थाने में हाल ही में पंजरी प्लांट में रहने वाली मीना पटेल ने रिपोर्ट लिखाई थी कि शोभना दास नाम की महिला ने उसे एम्स अस्पताल में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ लाख रूपये मांग की थी। जिस पर उसने 25 हजार रूपये नगद महिला को दिये थे और पैसे लेने के बाद भी उक्त महिला उसे नौकरी के नाम पर घुमा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला को रायपुर जाकर पकड़ा। तब इस महिला द्वारा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के चार और मामलों का खुलासा हुआ। चूंकि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली गई राशि के रूपये खाते में जमा है। ऐसे में ठगी करने वाली महिला का बैंक एकाउंट भी होल्ड कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस ने महिला पर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा है।

Back to top button
📰 E-Paper