
रायपुर के वीर सपूत को श्रद्धांजलि: 29 मई को संजय नगर में दी जाएगी शहीद राजीव पाण्डेय को पुष्पांजलि
रायपुर – विश्व की सबसे दुर्गम सैन्य चोटी सियाचिन ग्लेशियर में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय के शहादत दिवस दिनांक 29 मई 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर के संजय नगर टिकरापारा में स्थित रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय के मूर्ति स्थल के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 29 मई 2026 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आयोजित रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय के शहादत दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में रायपुर निवासी शहीद राजीव पाण्डेय से सम्बंधित उनके मूर्ति स्थल के आसपास की विशेष सफाई, मूर्ति स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 6 के सहयोग से की जावेंगी।

