
खानपान
How To Make Cashew Curd: काजू से बनाएं दही, दूध से एलर्जी और वीगन वालों के लिए बेस्ट, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
दूध से तो आपने कई बार दही बनाया होगा या इसे मार्केट से खरीदकर खाते होंगे, लेकिन क्या आपने काजू से बना दही खाया है. काजू कर्ड भी आपकी डाइट में प्रोटीन के साथ ही कई पोषक तत्व एड करता है. इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान होता है. दही प्रोबायोटिक फूड है यानी ये गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है, लेकिन कुछ लोगों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है. वहीं अब वीगन डाइट फॉलो करने का भी ट्रेंड काफी बढ़ गया है, जिसमें सिर्फ पेड़-पौधों से मिलने वाले फूड्स ही खाए जाते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाएं काजू से दही.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दही को आंतों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिससे आपका पाचन सही रहता है, लेकिन गाय-भैंस का दूध पीने या उससे बनी चीजों को खाने को के बाद अगर आपके पेट में दर्द-भारीपन शुरु हो जाता है तो आप काजू से दही बनाएं. तो चलिए देख लेते हैं आसान तरीका.

