खेल

ENG W vs IND W, 1st T20I: जेमिमा रॉड्रिग्स- यास्तिका भाटिया ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत ने इंग्लैंड को हराया

India Women vs England Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज की शुरुआत धमाकेदार की है. उसने पहले T20 में इंग्लैंड को 38 रन से हरा दिया. इसी के साथ 3 T20 की सीरीज में स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है. इंग्लैंड पर भारत की इस जीत में सबसे अहम योगदान जेमिमा रॉड्रिग्स और यास्तिका भाटिया का रहा, जिन्होंने 7 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उनके अलावा गेंद नंदिनी शर्मा ने खलबली मचाई, जिन्होंने इसी मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुरुआती झटकों के बाद पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर

चेल्म्सफोर्ड में खेले पहले T20 मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी पर उतारा. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में उसके दोनों ओपनर- स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा- आउट हो गई. स्मृति खाता नहीं खोल पाई और शेफाली 2 रन ही बना सकीं. मगर उसके बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने मिलकर ऐसा रंग जमाया कि पावरप्ले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सबसे बड़ा ही बना दिया. भारत ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवरों में 2 विकेट पर 73 रन बनाए.

जेमिमा-यास्तिका ने पारी को संभाला, तोड़ा रिकॉर्ड

भारत की लड़खड़ाती शुरुआत को पावरप्ले में संभालने के बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने आगे भी उसी अंदाज में अपना खेल जारी रखा. नतीजा, ये हुआ कि दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए महिला T20I में हुई भारतीय पार्टनरशिप के रिकॉर्ड को ही तोड़ डाला

महिला T20I में तीसरे विकेट के लिए सबसे हाईएस्ट पार्टनरशिप का भारतीय रिकॉर्ड पहले वेदा कृष्णमूर्ति और जेमिमा रॉड्रिग्स के नाम था. इन दोनों ने 20 नवंबर 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 रन जोड़े थे. लेकिन, 7 साल बाद 126 रन की पार्टनरशिप कर यास्तिका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने उस भारतीय रिकॉर्ड को अब तोड़ डाला है. बड़ी बात ये है कि दोनों ही पार्टनरशिप में जेमिमा रॉड्रिग्स का नाम है.

जेमिमा-यास्तिका का अर्धशतक, भारत- 188/7

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 में जेमिमा रॉड्रिग्स ने 40 गेंदों में 172.50 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए. वहीं यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रन बनाए. इन दोनों के अलावा 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में तेज तर्रार 22 रन बनाए. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए.

इंग्लैंड के ओपनर्स पर भारी क्रांति

इंग्लैंड की टीम को 189 रन का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए सिर्फ 37 रन पर उसने अपने दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए. तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के दोनों ओपनर- डंकले और कैप्सी के विकेट लिए.

डेब्यू मैच में छाई नंदिनी, सबसे सफल गेंदबाज रही

फर्स्ट डाउन बल्लेबाजी करने उतरी एमी जोंस ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 67 रन, 48 गेंदों में बनाए. मगर उनके अलावा कोई और बैटर 25 रन की दहलीज नहीं लांघ सका. विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोंस को डेब्यू करने वाली भारतीय पेसर नंदिनी शर्मा ने आउट किया. इस बड़े विकेट के अलावा नंदिनी शर्मा ने नीचले क्रम के दो खिलाड़ियों- डानी गिब्सन और इसी वॉन्ग- को भी आउट किया.

भारत की जीत में जेमिमा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

भारत की ओर से नंदिनी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा क्रांति गौड़ ने 2 विकेट लिए जबकि श्री चरणी और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला. इंग्लैंड की टीम 189 रन के जवाब में 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी. भारत की इस जीत में जेमिमा रॉड्रिग्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका