
देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर रायपुर में भव्य आयोजन; विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे समेत कई दिग्गजों ने किया सादर नमन
रायपुर – आज महान शिव भक्तिनी कुशल प्रशासिका देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयन्ती पर राजधानी शहर रायपुर में राजातालाब कैनाल लींकिंग रोड के किनारे लोटस अस्पताल के सामने स्थित उनके मूर्ति स्थल पर उन्हें ससम्मान नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, निगम नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, वार्ड पार्षद श्री राजेश गुप्ता, वराड़े धनकर समाज मण्डल अध्यक्ष श्री सुब्बा राव सावरकर, पूर्व पार्षद श्री अखिलेश कश्यप, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील चौधरी, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्यजनों, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों, बच्चों ने देवी अहिल्या बाई होल्कर का जयन्ती पर मूर्ति स्थल पर पहुंचकर सादर नमन किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

