सेहत

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आजमाएं बाबा रामदेव के ये बेहतरीन घरेलू उपाय

बाहर की जहरीली हवा से बचने के लिए हम मास्क लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर का किचन भी प्रदूषण का बड़ा स्रोत हो सकता है? वहीं, हर वक्त इस्तेमाल होने वाला स्मार्टफोन बैक्टीरिया और वायरस का अड्डा बन सकता है। इन छिपे खतरों का असर आपके लिवर पर भी पड़ सकता है, जो शरीर के 500 से ज्यादा जरूरी काम संभालता है। यही वजह है कि सिर्फ LFT मतलब ‘लिवर फंक्शन टेस्ट’ नॉर्मल आ जाने से निश्चिंत मत हो जाइए। मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर जैसे लक्षणों पर भी नजर रखिए। आइए जानते हैं योगगुरु स्वामी रामदेव से लिवर को मजबूत रखने के आसान उपाय।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीमार लिवर के संकेत कैसे पहचानें?

लिवर खराब होने पर शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, पेट में दर्द या सूजन, पैरों और एड़ियों में सूजन तथा यूरिन का रंग गहरा होना इसके सामान्य लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा भूख कम लगना, लगातार थकान महसूस होना, जी मिचलाना या बार-बार उल्टी आना भी लिवर की खराब सेहत की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर समय रहते जांच कराना जरूरी है।

मैजिकल ड्रिंक के फायदे

  • नींबू-हल्दी पानी: एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। सुबह खाली पेट पीएं। यह डिटॉक्स ड्रिंक लिवर की सफाई और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक माना जाता है।
  • धनिया पानी: रातभर 1 गिलास पानी में धनिया भिगोकर रखें। सुबह छानकर खाली पेट पीएं। इस पानी से थायराइड ग्लैंड को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।
  • अजवाइन-जीरा पानी: रातभर पानी में अजवाइन और जीरा भिगोकर रखें। सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें। इससे गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है।
  • गिलोय-हल्दी पानी: एक गिलास पानी में गिलोय और हल्दी मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। इम्यूनिटी मजबूत होती है और कफ-कोल्ड से राहत मिल सकती है।
  • शिलाजीत पानी: रातभर पानी में शिलाजीत भिगोकर रखें। सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें। यह मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
  • त्रिफला पानी: रातभर पानी में त्रिफला भिगोकर रखें। सुबह छानकर खाली पेट पिएं। इससे पाचन बेहतर होता है और पेट की परेशानियों से राहत मिल सकती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका