छत्तीसगढ़

भनपुरी की दोनों टंकियों से जलापूर्ति तेज; रामेश्वर नगर, बुनियाद नगर और केबिनपारा में टैंकरों से पर्याप्त पानी

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंजारी माता वार्ड में भनपुरी में नयी टंकी 3200 किलोलीटर एवं भनपुरी पुरानी टंकी 2000 किलोलीटर क्षमता की स्थापित है। भनपुरी पुरानी टंकी में पूर्ण रूप से जलभराव किया जा रहा है एवं नई भनपुरी टंकी लगभग 80 से 85 प्रतिशत ही भर पा रही है कारण कि पूरे शहर में ज्यादातर बोरवेल का वाटर लेवल इस ग्रीष्मकाल में अधिक नीचे चले जाने के कारण तथा ग्रीष्मकालीन टैंकर व्यवस्था के कारण वाटर बैंलेसिंग एवं अंतिम छोर की टंकी होने के कारण अपेक्षाकृत कम जलभराव ग्रीष्मकाल में हो रहा है, तकनीकी कारणवश नई भनपूरी टंकी अपेक्षाकृत कम भर पा रही है, आगामी दिवसों में जलभराव पर्याप्त कर जलप्रदाय सुनिश्चित की जावेगी।

बंजारी माता वार्ड के रामेश्वर नगर, बुनियाद नगर, कमल चौक और केबिनपारा टंकी के टेल एंड होने के कारण पानी कम मात्रा में पहुंच रहा है, जिससे समस्याग्रस्त क्षेत्रों में किराये के एवं विभागीय टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Back to top button
📰 E-Paper