उत्तरप्रदेश

जनगणना ड्यूटी में जा रहे प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के सरकपुर गांव निवासी एक स्कूल के प्रधानाध्यापक की सोमवार को जनगणना ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सरकपुर गांव निवासी बालकिशन बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के हसनपुर लडुकी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह वह अपनी बाइक से जनगणना ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। जब वह दनकौर कोतवाली क्षेत्र के चांगोली मोड़ के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन अधिक चोट लगने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका