
लाइफ स्टाइल
कुकर में सिर्फ 5 मिनट में तैयार होंगे क्रिस्पी और फुले फुले पॉपकॉर्न, नोट करें विधि
शाम के समय कुछ हल्का फुल्का खाने की क्रेविंग हो रही है हो या आधी रात में भूख लगे, तो भूख को मिटाने के लिए आप पॉपकॉर्न का सेवन कर सकते हैं। कई बार बच्चे भी बाहर से पॉपकॉर्न खरीदने की ज़िद्द करने लगते हैं। अगर आप उन्हें बाहर का कुछ नहीं खिलाना चाहते हैं तो पॉपकॉर्न को घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं। दरअसल, फुले फुले और क्रिस्पी पॉपकॉर्न का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ो लगभग हर किसी को खूब पसंद आता है। थियेटर में चले जाओ तो यही पॉपकॉर्न चार पांच सौ से कम के नहीं मिलते हैं। इतने महंगे मिलने वाले ये पॉपकॉर्न अगर आप चाहें तो घर पर ही बड़ी आसानी से कुकर (how to make popcorn in cooker) में बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे घर पर झटपट कैसे बनाएं?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पॉपकॉर्न के लिए सामग्री: Ingredients for Popcorn:
मक्के के दाने एक कप, चुटकीभर हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, दो चम्मच बटर
कैसे बनाएं पॉपकॉर्न? How to Make Popcorn?
- पहला स्टेप: क्रिस्पी और फुले फुले पॉपकॉर्न बनाने के लिए, आपको ज़रूरत होगी मक्के के दानों की। तो, सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक कुकर रखें।
- दूसरा स्टेप: अब कुकर में दो चम्मच बटर डालें और उसे गर्म करें जब वह गर्म हो जाए तब उसमें चुटकीभर हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार डालें और उन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
- तीसरा स्टेप: इन मसालों को डालने के बाद, अब इसमें मक्के के दाने डालें। इन्हें अच्छी तरह से चलाएं ताकि सभी मसाले अच्छी तरह से मक्कों के दाने में मिल जाए।
- चौथा स्टेप: अब कुकर के ढक्क्न का रबड़ और सिटी निकालें और फिर उसके बाद ढक्कन को कुकर में लगाएं।
- पांचवां स्टेप: अब गैस की आँच तेज कर दें। कुछ समय बाद मक्कों के फूटने की आवाज़ आने लगेगी। मक्के जले न इसलिए थोड़ी थोड़ी दे में कुकर को हिलाएं।
- छटवां स्टेप: जब पॉपकॉर्न के फूटने की आवाज़ बंद हो जाए तब गैस की आँच बंद कर दे। अब सभी फुले फुले कॉर्न को एक प्लेट में निकालें और सर्व करें।

