खेल

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट के लिए न्यू चंडीगढ़ तैयार, अबतक 1700 टिकट बिके

न्यू चंडीगढ़,। आगामी 06 से 10 जून तक होने वाले ऐतिहासिक भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह मुकाबला स्टेडियम के इतिहास का पहला टेस्ट मैच होगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मैच की तैयारियों की समीक्षा के लिए पीसीए के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, दर्शक प्रबंधन, आतिथ्य सेवाओं और मैच संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

अधिकारियों के अनुसार आयोजन के लिए आवश्यक सभी सरकारी अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त किए जा चुके हैं। स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दर्शकों की सुविधा के लिए अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, जबकि सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है।

दर्शकों की आसान एंट्री सुनिश्चित करने के लिए इस बार डिजिटल टिकटिंग प्रणाली लागू की गई है। हैंडहेल्ड स्कैनर के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया को तेज और सुगम बनाया जाएगा। आधिकारिक टिकटिंग साझेदार के अनुसार अब तक लगभग 1700 टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जो मुकाबले को लेकर बढ़ती उत्सुकता का संकेत है।

मैच से पहले दोनों टीमें अभ्यास में जुट चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के समन्वय से खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र, ओपन नेट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नेट गेंदबाजों और सहयोगी स्टाफ की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

पिच और आउटफील्ड की तैयारियां बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप की जा रही है। इसके साथ ही टीमों के आवास, परिवहन, ड्रेसिंग रूम और अन्य संचालन संबंधी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आयोजन को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए स्टेडियम में एलईडी डिस्प्ले, डिजिटल स्क्रीन, ब्रांडिंग सामग्री और प्रायोजकों से जुड़ी व्यवस्थाएं भी अंतिम चरण में हैं। आयोजन बीमा और खानपान सेवाओं के लिए भी साझेदारों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा तथा न्यू चंडीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका