उत्तराखण्ड

कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियम तोड़ने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज

नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की है। यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों को सीज किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में दोपहिया टैक्सी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद कुछ चालक निर्धारित यातायात योजना का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन संचालित करते पाए गए।

गुरुवार को भवाली के यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों तथा ट्रैफिक योजना का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया। सीज किए गए सभी वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए कोतवाली भवाली में जमा कराया है।

नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों एवं आमजन से यातायात नियमों तथा निर्धारित ट्रैफिक योजना का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि पर्यटन सीजन के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका