पंजाब

पंजाब पुलिस ने बरामद की आरडीएक्स आधारित आईईडी, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने एक विदेशी आतंकवादी हैंडलर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार करके बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। इनके पास से लगभग 2.5 किलोग्राम वजनी आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि अमृतसर के गुज्जरपुरा निवासी मनी सिंह (32) तथा अमृतसर के गिल्लवाली गेट निवासी अभिषेक कुमार (28) को गिरफ्तार किया गया है।

बरामद की गई आईईडी विस्फोट के लिए पूरी तरह तैयार थी। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से एसएएस नगर में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश को विफल कर दिया गया है।

डीजीपी ने कहा कि पूरे आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश करने तथा साजिश में शामिल हैंडलरों, ऑपरेटिवों और उनके आगे-पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) काउंटर इंटेलिजेंस अशीष चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए दोनों संदिग्ध बस के माध्यम से विस्फोटक उपकरण सहित अमृतसर से मोहाली पहुंचे थे। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने इन्हें वाईपीएस चौक मोहाली के सामने स्थित एक पार्क के निकट से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से आरडीएक्स से लैस आईईडी बरामद की। इस विस्फोटक से उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया, जिसने निष्क्रिय कर दिया।

आईजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मनी सिंह हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में आया था और उसने अपने रिश्तेदार अभिषेक कुमार की भी उससे पहचान करवाई थी। बातचीत के दौरान विदेशी हैंडलर ने उन्हें कुछ कार्यों को अंजाम देने के बदले आर्थिक सहायता देने की पेशकश की। आर्थिक तंगी के कारण दोनों आरोपियों ने हैंडलर के लिए काम करने पर सहमति दे दी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका