
निगम आयुक्त मिश्रा ने सभी 10 जोनों को मिलाकर प्रतिदिन 1 करोड़ का राजस्व वसूलने का दिया लक्ष्य
बड़े बकायादारों को नोटिस देकर बकाया राजस्व वसूलने आयुक्त ने दिये सख्त निर्देश
मानसून की पहली बारिश के पूर्व अधिक से अधिक स्थानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के दिए निर्देश

आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व अधिक से अधिक स्थानों में वर्षा जल संचयन हेतु रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। आयुक्त ने बारिश में जल भराव के स्थलों को चिन्हित कर वहाँ वर्षा जल संचयन हेतु रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने सभी जोन कमिश्नरों को शहर क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार लाने की दृष्टि से निर्देशित किया है।आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण के सभी प्रकरणों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
साप्ताहिक टी एल समय सीमा की बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पंकज के शर्मा, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, जोन कमिश्नरों, उपायुक्तगणों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं की उपस्थिति रही.

