छत्तीसगढ़

रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक आंचलिक कार्यालय में लगी भीषण आग, चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी की तत्परता से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में टला बड़ा हादसा

रायपुर :- रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक आंचलिक कार्यालय में लगी भीषण आग, चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी की तत्परता से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में टला बड़ा हादसा. आज सुबह लगभग 9:00 बजे चौधरी देवीलाल उद्योग व्यापार भवन (बॉम्बे मार्केट, रायपुर) के प्रथम तल पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी ने बिना वक्त गंवाए तत्काल अग्निशमन विभाग तथा कार्यालय के समीप रहने वाले चेम्बर पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तत्पश्चात तुरंत हुई इस कार्यवाही की बदौलत स्थिति बिगड़ने से बच गई और आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल का जायजा लेने तुरंत पहुंचे चेम्बर अध्यक्ष  थौरानी जी ने कहा- “बॉम्बे मार्केट शहर के सबसे प्रमुख और पुराने बाजारों में से एक है। RDA द्वारा निर्मित इस भवन को 30-35 साल हो चुके हैं और यह अब जर्जर अवस्था में है।

बिना सही देख-रेख के यहाँ और भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।” चेम्बर द्वारा इस संबंध में विभाग को पहले ही सूचित किया जा चुका है। उम्मीद है कि इस घटना से सबक लेकर रायपुर विकास प्राधिकरण जल्द ही इस बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधा किशन सुंदरानी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर, मनीष प्रजापति, मंत्री जतिन नचरानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका