RADA
अपराध

Crime news : स्कूल में चोरी करने वाले दबोचे गए

Crime news : स्कूल में चोरी करने वाले दबोचे गए

बिलासपुर। प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27-28.03.2024 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सेलर हाई स्कूल का ताला तोड़कर दो नग लैपटाप, 01 नग गैस सिलेंडर, 01 नग चुल्हा बड़ा, डबल बैरल वाला 04 नग कूकर एवं खाना बनाने वाला स्टील का बर्तन को चोरी कर ले गया है। एसीसीयू टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम सेलर में लगातार आसपास के क्षेत्र में लगे सीसी कैमरा का फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पुछताछ किया गया, घटना से जुड़े हुए तथ्यों को आपस में जोड़कर आरोपी के संबंध में पतासाजी किया गया, मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी द्वारा चोरी का सामान एक दुकान में बेचा गया है, जिस पर आरोपीगणों को पकड़कर बारिकी से पुछताछ किये जाने पर आरोपीगण द्वारा घटना में प्रयोग की गई वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएम 0329 में सामान को ले जाना बताये और जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त सबुत पाये जाने से चोरी की गई मशरूका बरामद किया जाकर आरोपीगण को 12 अप्रैलको गिरफ्तार किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपी
1. शंकु उर्फ महावीर सिंह, पिता दीपक सिंह, उम्र 24 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

2. राजेश्वर साहू उर्फ छोटा साहू, पिता जनकराम साहू, उम्र 18 साल 03 माह, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

3. अजय यादव उर्फ रवि यादव, पिता महेश यादव उम्र 27 साल, निवासी बंधवापारा सरकंण्डा थाना सरकंण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

4. दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव साहू उम्र 54 साल निवासी महेश पसंग भंण्डार खपरगंज बिलासपुर

5. विधि से संघर्षरत बालक

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका