छत्तीसगढ़

गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त; किक्की रेस्टोरेंट, जयराज स्वीट्स और ठेले वालों से वसूला ₹8,800 का जुर्माना

नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग ने गन्दगी मिलने पर आमापारा से स्वामी विवेकानंद आश्रम मुख्य बाजार क्षेत्र मार्ग पर किक्की रेस्टोरेंट पर 5000 रूपये, जयराज स्वीट्स पर 2000 रूपये, अली बिरयानी, धमतरी मूंगबड़ा पर 500-500 रूपये, 4 फल ठेल वालों पर 800 रूपये इस प्रकार कुल 8800 रूपये का किया ई जुर्माना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 5 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत जी ई मार्ग में आमापारा चौक से स्वामी विवेकानंद आश्रम तक के मध्य मुख्य बाजार क्षेत्र मार्ग में दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पर गंदगी पाए जाने और स्थल पर प्राप्त जनशिकायत सही पाए जाने पर किक्की रेस्टोरेंट दुकान पर 5000 रूपये, जयराज स्वीट्स दुकान पर 2000 रूपये, अली बिरयानी दुकान और धमतरी मूंगबड़ा दुकान पर 500 -500 रूपये और चार फल दुकानों में गंदगी मिलने पर सम्बंधित 4 फल दुकान संचालकों पर कुल 800 रूपये इस प्रकार विभिन्न सम्बंधित 8 दुकान संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए उन पर कुल 8800 रूपये का ई चालान करने की कड़ी कार्यवाही वस्तुस्थिति की जानकारी लेने
स्वच्छता व्यवस्था के किये गए औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक  दिलीप साहू एवं  प्रेम मानिकपुरी एवं  दिलीप भारती की स्थल पर उपस्थिति में की गयी.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका