छत्तीसगढ़

“अंतर्राष्ट्रीय समपार (फाटक) दिवस के अवसर पर चलाया जा रहा है सघन जागरुकता अभियान”

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 06.06.26 से 12.06.26 तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर- 10 जून, 2026 – अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 06.06.26 से 12.06.26 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 09.06.26 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं स्काउट गाईड के द्वारा विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट (समपार फाटक-417), उरकुरा गेट (समपार फाटक-414), सेरीखेङी गेट(समपार फाटक-RV-12), आर वी एच गेट (समपार फाटक-RV-3), वी आई पी गेट (समपार फाटक RV-6), कचना गेट (समपार फाटक RV-7), सरस्वती नगर गेट (समपार फाटक-419), परसदा गेट(समपार फाटक-429) , दगोरी गेट (समपार फाटक-376), अलकतरा गेट (समपार फाटक-380), टेहका गेट (समपार फाटक-382), दारोभाटा गेट (समपार फाटक-379) तथा सरस्वती नगर, सरोना, कुम्हारी, तिल्दा एवं निपनिया स्टेशन तथा निपनिया मार्केट एरिया एवं पेट्रोल पंप तथा ट्रेन क्रमांक- 58203 में जाकर लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई तथा समपार फाटक को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कुल लगभग 1120 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इस अवसर पर स्काउट गाईड के द्वारा तिल्दा स्टेशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया साथ में रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है ।

इस अभियान के तहत दिनांक 09/06/26 को संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग के द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाड़ी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया |

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका