छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: 30 जून तक टैक्स पटाने पर मिलेगी 6.25% की छूट, आयुक्त ने दिया 1 करोड़ का डेली टारगेट

सभी अवैध नल कनेक्शन धारकों को सूचना देकर अवैध नल नियमित करवाने 15 दिन का समय देने और नियमित नहीं कराने पर समयसीमा के बाद कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसी एक वार्ड में घरेलू नल कलेक्शनों के मीटर में रीडिंग का सैंपलिंग का रेंडम कार्य करवाकर रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

सभी अवैध निर्माणों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यवाही करने, राजीनामा योग्य आवेदनों पर अगले 15 दिनों में नियमानुसार निर्णय लेने, नियमों का उल्लंघन करने वाले सम्बंधितों पर ई चालान कार्यवाही करने के दिए निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल समयसीमा की बैठक लेकर विभिन्न विषयों पर कार्यों की समीक्षा कर सम्बंधित निगम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
साप्ताहिक टी एल समयसीमा की बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त  लोकेश्वर साहू,  पंकज के. शर्मा,  विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता  संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर,  इमरान खान,  प्रदीप यादव, जोन कमिश्नरों, उपायुक्तगणों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं की उपस्थिति रही.
आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को नगर निगम रायपुर के सभी बड़े बकायादारों को नोटिस जारी कर उनसे सम्पूर्ण बकाया राजस्व वसूलने नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के पुनः निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने सभी 10 जोनों को मिलाकर प्रतिदिन एक करोड़ रूपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य पुनः निर्धारित कर इसका निगम हित में कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया है.
आयुक्त  संबित मिश्रा ने दिनांक 30 जून 2026 तक सम्पतिकर की वर्ष 2026-27 हेतु पूर्ण अदायगी किये जाने पर सम्बंधित सम्पति करदाताओं को नियमानुसार 6.25 प्रतिशत की सम्पतिकर में छूट का पूर्ण लाभ प्रदान करते हुए अधिकाधिक राजस्व वसूलने नगर निगम हित में करने के सख्त निर्देश पुनः सभी जोन कमिश्नरों को दिए हैँ.
आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी जोन कमिश्नरों को रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्डों में समस्त अवैध नल कनेक्शनधारकों को नगर निगम जल विभाग और राजस्व विभाग के साथ मिलकर नियमानुसार सूचना देकर 15 दिनों का समय अपने अवैध नल को नियमित करने देने और इस समयावधि के बाद अवैध नल कनेक्शन को नियमित नहीं करवाने की स्थिति में सम्बंधित अवैध नल कनेक्शन धारकों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिए हैँ.
आयुक्त ने कार्यपालन अभियंता जल  नर सिंह फरेन्द्र को किसी एक वार्ड या स्थान मोहल्ला चिन्हित करके वहाँ निगम के घरेलू नल कनेक्शनों में मीटर रीडिंग कार्य करवाकर उनकी सेम्पल रेंडम रिपोर्ट देने निर्देशित किया है, ताकि इसकी समीक्षा कर शेष वार्डों में घरेलू नल कनेक्शनों में मीटर रीडिंग करने के कार्य का प्रस्ताव नीतिगत निर्णय हेतु तैयार किया जा सके.
आयुक्त ने सभी अवैध निर्माणों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस देकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ और राजीनामा योग्य आवेदनों पर अगले 15 दिनों के भीतर नियमानुसार आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए हैँ, आयुक्त ने निगम अधिनियम अनुसार सीएंड डी वेस्ट मिलने, नियमानुसार निर्माण कार्य स्थल पर ग्रीन नेट नहीं लगाने एवं नियमों का उल्लंधन पाए जाने पर नियमानुसार ई जुर्माना लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ.
आयुक्त  संबित मिश्रा ने सभी विकास और निर्माण योजनाओं में कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने सिस्टम को ऑनलाइन करने शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैँ और नगर निगम रायपुर के सभी कार्यों को ई ऑफिस कार्यप्रणाली के माध्यम से करने की व्यवस्था राज्य शासन के निर्देश अनुसार करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए हैँ.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका