मनोरंजन

हिना खान ने दिखाया अपना ‘फूडी मोमेंट,’ भाभी के हाथों बने बर्गर और सिंधी दाल पकवान की तस्वीरें शेयर की

हिना खान ने दिखाया अपना 'फूडी मोमेंट,' भाभी के हाथों बने बर्गर और सिंधी दाल पकवान की तस्वीरें शेयर की

मुंबई, । टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने खास ‘फूडी मोमेंट’ को शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी भाभी नीलम द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की तस्वीरें पोस्ट कीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिना खान ने जो तस्वीरें पोस्ट कीं, उनमें एक तस्वीर में घर पर तैयार किया गया चिकन बर्गर नजर आ रहा है। इस बर्गर की खास बात यह थी कि इसका बन और मेयोनेज भी घर पर ही बनाया गया था। तस्वीर पोस्ट करते हुए हिना ने लिखा, “चिकन, घर का बना बन, घर की बनी मेयो। धन्यवाद नीलम सिंह।”

इसके अलावा हिना खान ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें पारंपरिक सिंधी व्यंजन ‘दाल पकवान’ दिखाई दिया। यह स्नैक भी उनकी भाभी नीलम ने ही तैयार किया था।

यह पहली बार नहीं है जब हिना खान ने अपनी भाभी की तारीफ की हो। इससे पहले भी वह कई बार बता चुकी हैं कि उनकी भाभी उनकी डाइट और खानपान का कितना ध्यान रखती हैं, खासकर तब जब वह शूटिंग में बेहद व्यस्त रहती हैं।

कुछ सप्ताह पहले हिना ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह शूटिंग के दौरान अपने वैनिटी वैन में बैठकर भोजन का आनंद लेती नजर आई थीं। उस दौरान उनके सामने बंगाली व्यंजनों से सजी पूरी थाली रखी हुई थी, जिसमें दाल, चावल, अंडा करी, बैंगन फ्राई, रोटी, सलाद और दही शामिल थे।

वीडियो में हिना ने कहा था कि वह अपनी भाभी के घर के पास शूटिंग कर रही हैं और इसलिए उन्हें बंगाली खाना खाने को मिला। उन्होंने कहा था कि उनकी भाभी दुनिया की सबसे अच्छी भाभियों में से एक हैं, जो उनका बहुत ख्याल रखती हैं। हिना ने यह भी बताया था कि उनकी भाभी उनके लिए स्नैक्स और डिनर भी भेजने वाली हैं, जिसमें बटर चिकन और शोरषे बाटा शामिल होगा।

एक अन्य स्टोरी में हिना ने समोसे और पकौड़ों से भरे शाम के स्नैक्स की भी तस्वीरें दिखाई थी।

निजी जीवन में हिना खान ने रॉकी जायसवाल से शादी की है। दोनों ने 4 जून को अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाई थी। हिना के इन पोस्ट्स को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी पारिवारिक बॉन्डिंग की सराहना कर रहे हैं।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका