छत्तीसगढ़

Raipur news : अप्रैल महीने में सम्पत्ति कर पटाने पर सवा छह प्रतिशत की छूट

अप्रैल महीने में सम्पत्ति कर पटाने पर सवा छह प्रतिशत की छूट

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा नए वित्त वर्ष के लिए सम्पत्ति कर जमा करना आज से प्रारम्भ कर दिया गया है। सम्पत्ति करऑनलाइन के साथ जोनों में जाकर ऑफलाइन भी जमा किया जा सकता है।
निगम के उपायुक्त राजस्व आर के डोंगरे ने बताया कि कलेक्टर गौरव कुमार सिंह तथा निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर पिछले सत्र में सम्पत्ति कर जमा होने के उपरांत सिस्टम को अपडेट किया जा रहा। सिस्टम अपडेट होने के बाद आज से सम्पत्ति कर जमा करने का काम प्रारम्भ कर दिया गया है। अप्रैल माह के अंत तक सम्पत्ति जमा करने पर करदाताओं को सवा छह प्रतिशत का छूट दिया जाएगा।

Back to top button
📰 E-Paper