खेल

फीफा वर्ल्ड कप: ओस्मान डेम्बेल की हैट्रिक, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: ओस्मान डेम्बेल की हैट्रिक, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया

बोस्टन, 2। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप आई के मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 4-1 से हराया। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस की जीत के हीरो ओस्मान डेम्बेल रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल दागे। फ्रांस और नॉर्वे की टीम पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। ऐसे में इस मुकाबले में पहले स्थान पर रहने की जंग थी। ग्रुप में टॉप पर रहने के लिए फ्रांस को जीत या फिर ड्रॉ की जरूरत थी, जबकि नॉर्वे को पहले स्थान पर रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए थी। मैच की शुरुआत बेहद तेज रही। पहले ही मिनट में काइलियन एम्बाप्पे ने नॉर्वे के डिफेंस पर दबाव बनाया और एक जोरदार शॉट लगाया, जो क्रॉसबार के नीचे से टकरा गया। फ्रांस ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में डेम्बेले ने एम्बाप्पे के क्रॉस पर शानदार फिनिश करके पहला गोल किया। इसके बाद नॉर्वे ने वापसी की कोशिश की। 14वें मिनट में जॉर्जेन स्ट्रैंड लार्सन को गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। 20वें मिनट में फ्रांस ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। एम्बाप्पे के पास पर डेम्बेले ने दाईं ओर से अंदर कट करते हुए बेहतरीन फिनिश किया और स्कोर 2-0 कर दिया। नॉर्वे ने ठीक एक मिनट बाद ही वापसी करने का प्रयास किया। 21वें मिनट में थेलो आसगार्ड ने बॉक्स के बाहर से नीचे की तरफ शानदार शॉट लगाकर स्कोर को 2-1 कर दिया। हालांकि,फ्रांस ने अपना दबदबा लगातार बनाए रखा और डेम्बेल ने मैच में अपना तीसरा गोल करते हुए हैट्रिक पूरी की। पहले ही हाफ में फ्रांस ने 3-1 की बढ़त हासिल की। दूसरे हाफ में नॉर्वे का मैच में वापसी करने का प्रयास लगातार जारी रहा। 50वें मिनट में उन्हें पेनल्टी का मौका मिला, लेकिन फ्रांस के गोलकीपर माइक मेगनन ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से रोक दिया। 56वें मिनट में भी नॉर्वे के हमले को फ्रांस की डिफेंस ने एक बार फिर नाकाम किया। मैच के अंतिम मिनटों में नॉर्वे ने कुछ और कोशिशें कीं, लेकिन टीम फ्रांस के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सकी। स्टॉपेज टाइम में डिजायर डू ने ब्रैडली बारकोला के क्रॉस पर हेडर लगाकर फ्रांस की जीत को 4-1 से पक्का कर दिया। इस जीत के साथ फ्रांस ने ग्रुप आई में पहला स्थान हासिल किया, जबकि नॉर्वे दूसरे स्थान पर रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका