छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग (Fortress check) के दौरान कुल 245 मामलों से 2,08,940 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

रायपुर/01जुलाई, 2026 : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर रायपुर मंडल में रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक 30 जून, 2026 को चलाया गया। जिसमें रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 18 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 158 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,48,555/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 72 यात्रियों से 55,635/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 12 यात्रियों से 1750/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 03 यात्रियों से 3000/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ ।

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 245 मामलों को दर्ज कर 02,08,940 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना था ।

इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 02 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, 03 वाणिज्य निरीक्षक, 15 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे ।

रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट ले एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।

रायपुर में तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किया तबादला आदेश; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button