छत्तीसगढ़

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जरौदा स्थित नूतन इस्पात फैक्ट्री का है, जहां काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, नूतन इस्पात फैक्ट्री में तीन मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद तीनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अनिल यादव की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूरों का उपचार जारी है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग (Fortress check) के दौरान कुल 245 मामलों से 2,08,940 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए काम कराया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उनका आरोप है कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने से श्रमिकों की जान खतरे में पड़ रही है।

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

अनिल यादव की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने पीछे वह पत्नी राजेश्वरी यादव, दो मासूम बच्चों और वृद्ध पिता को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिल अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। धरना प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के नेता सोहन निषाद ने कहा कि मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा की मांग की है। लेकिन अब तक फैक्ट्री प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार परिजनों से मिलने नहीं पहुंचा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button