जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी स्वर्णकार (ओबीसी) कारीगरों हेतु लगभग 500 दुकानों के आवंटन की मांग

रायपुर: दिनांक 07 जुलाई 2026 को कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय, रायपुर स्थित सहयोग केंद्र में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय सचिव श्री संजीव कुमार सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ेगा धीमा, बारिश थमेगी तो बढ़ेगी गर्मी
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ओबीसी वर्ग के स्वर्णकार समाज के कारीगरों एवं आभूषण निर्माताओं के लिए लगभग 500 दुकानों का आवंटन सुनिश्चित किया जाए।ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्णकार समाज का पारंपरिक व्यवसाय सोना-चांदी के आभूषणों का निर्माण एवं उनकी मरम्मत करना है। इसी व्यवसाय से हजारों परिवारों का जीवन-यापन होता है। यदि जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में उन्हें स्थायी दुकानें उपलब्ध कराई जाती हैं, तो वे एक ही स्थान पर स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय संचालित कर सकेंगे। इससे स्थानीय कारीगरों को रोजगार एवं सम्मानजनक कार्यस्थल मिलेगा तथा उनके आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा।प्रतिनिधिमंडल ने यह भी अवगत कराया कि वर्तमान में अनेक स्वर्णकार कारीगर विभिन्न ज्वेलर्स की दुकानों के बाहर अथवा अस्थायी स्थानों पर धूप, बारिश एवं अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों में कार्य करने को विवश हैं, जिससे उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क में दुकानें उपलब्ध होने से इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वदेशी” एवं “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी तथा स्थानीय स्वर्णकार कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाकर राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा स्वर्णकार समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ में स्वर्णकला बोर्ड के गठन के संबंध में भी सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

