छत्तीसगढ़

सेवा सेतु परियोजना के अंतर्गत ट्रेड लाइसेंस एवं राशन कार्ड की ऑनलाइन सेवाओं पर सुचारु क्रियान्वयन हेतु चाइस सेंटर संचालकों एवं सहायक राजस्व अधिलरियों को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर : शासन की महत्वाकांक्षी “सेवा सेतु” परियोजना के अंतर्गत ट्रेड लाइसेंस एवं राशन कार्ड से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं के सुचारु क्रियान्वयन हेतु नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी

प्रशिक्षण उप आयुक्त (राजस्व) के मार्गदर्शन में चिप्स कार्यालय के श्री आशीष साहू एवं ईडीएम श्रीमती कीर्ति की टीम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी चॉइस सेंटर संचालक तथा नगर निगम के सभी 10 जोनों के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ट्रेड लाइसेंस के आवेदन के लिए केवल दो आवश्यक दस्तावेज—पहचान पत्र (आई-कार्ड) एवं संपत्ति से संबंधित दस्तावेज—ही लिए जाएं। आवेदकों से अनावश्यक दस्तावेज न मांगे जाएं तथा किसी भी स्थिति में आवेदन को बिना उचित कारण अनावश्यक रूप से वापस न किया जाए।

इस दौरान चॉइस सेंटर संचालकों एवं जोन स्तर के अधिकारियों द्वारा बताई गई व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं का चिप्स एवं ईडीएम की टीम के माध्यम से निराकरण भी किया गया। प्रशिक्षण में आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

सेवा सेतु से संबंधित तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर एवं ई-मेल आईडी भी जारी की गई है—

हेल्पलाइन नंबर: 0771-2992035

ई-मेल: [email protected]

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper