छत्तीसगढ़

AM/NS इंडिया की सीएसआर पहल से बस्तर और मलकानगिरी में बदल रही ग्रामीण व्यवस्था: स्वास्थ्य शिविर से 135 लोग हुए लाभान्वित,5 गांवों के ग्रामीणों को मिली टेंट व बर्तन सामग्री

दंतेवाड़ा/किरंदुल : आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत दंतेवाड़ा व मलकानगिरी क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में जनकल्याणकारी कार्यों का बड़ा विस्तार किया है। कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण स्तरों पर बड़े कदम उठाए हैं।इस वृहद अभियान के पहले चरण में कंपनी ने लेखमपारा-पालनार ग्राम पंचायत में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, जिसमें स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए कुल 135 ग्रामीणों की संख्या दर्ज की गई। इस शिविर के दौरान अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा 115 मरीजों की गहन चिकित्सकीय जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि मौसमी व अन्य बीमारियों के सटीक निदान के लिए कुल 90 ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, शुगर और मलेरिया के जरूरी पैथोलॉजिकल टेस्ट किए गए। इस स्वास्थ्य शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और मितानिनों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए, कम्पनी ने पाइपलाइन मार्ग से जुड़े सुकमा जिले की पुसपल्ली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले दो गांवों ,दारभा और मंगीपाल के नागरिकों की मांग को पूरा किया। कंपनी ने इन गांवों के विकास के लिए सामुदायिक रसोई के बर्तन और टेंट सामग्री उपलब्ध कराई है, जिससे दोनों गांवों के लगभग 950 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। यह साझा बुनियादी ढांचा स्थानीय निवासियों को अपने पारंपरिक सामाजिक समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामूहिक बैठकों के आयोजन में आत्मनिर्भर बनाएगा और उन्हें महंगे किराए से मुक्ति दिलाएगा।सुकमा सेक्शन की तर्ज पर ही कंपनी ने मलकानगिरी सेक्शन के ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की सहायता का विस्तार किया है। इस अभियान के तहत मलकानगिरी के तीन प्रमुख गांवों,आरएससी-16, एमवी 13 और एमपीवी 1 को जोड़कर वहां के नागरिकों को भी बड़े स्तर पर सामुदायिक टेंट और रसोई के बर्तन प्रदान किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लगभग 1500 ग्रामीण सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।इस व्यापक जनकल्याणकारी पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए AM/NS इंडिया प्रबंधन ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि कंपनी अपने परिचालन और पाइपलाइन क्षेत्रों से जुड़े दूरस्थ गांवों में रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और उनके सामाजिक विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका