छत्तीसगढ़जॉब - एजुकेशन

CG SI Exam 2026: छत्तीसगढ़ SI भर्ती परीक्षा 12 जुलाई को, 22 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

CG SI Exam 2026: छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर का भव्य पदस्थापना समारोह सम्पन्न

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यह परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Rain Alert in CG: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी

प्रशासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और परीक्षा सामग्री के सुरक्षित वितरण को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, अपने प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ रखें तथा परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper