छत्तीसगढ़

दिनांक 15 जुलाई 2026 को नकटी ग्राम से लोकभवन तक पैदल मार्च कार्यक्रम के दौरान आमजन हेतु यातायात परामर्श

श्री राम मंदिर तिराहा (करेंसी टावर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड रहेगा बंद

आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को लोकभवन में नकटी ग्राम की घटना को लेकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी एवं नकटी ग्राम के रहवासियों के द्वारा समस्याओं को लेकर काफ़ी लोगों की शामिल होने की संभावना है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0, विधानसभा परिसर में सीएम श्री विष्णु देव साय और डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

उक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तक यातायात का दबाव अत्यधिक रहने की संभावना है साथ ही श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड पूर्ण रूप से बंद रहेगा । अतः आमजन से अनुरोध है कि महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक केवल मुख्य मार्ग का प्रयोग करें । अनावश्यक रूप से सर्विस रोड का उपयोग करने से बचें ।

यूसीसी ड्राफ्ट में बड़ा बदलाव: मध्यप्रदेश में लिव-इन कपल्स को कराना होगा पंजीयन, अभिभावकों को भी मिलेगी सूचना

*अपील:-* आम नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, संयम रखें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper