व्यापार

RBI लाएगा 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोट! टेंडर जारी, जल्द शुरू हो सकती है नई व्यवस्था

देश में जल्‍द ही प्‍लास्टिक के नोट आने वाले हैं. केंद्रीय बैंक RBI देश के करेंसी सिस्‍टम में इस बड़े और आधुनिक बदलाव की तैयारी में है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, RBI जल्द ही देश में पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों (Polymer Banknotes) का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है. इस पायलट प्रोजेक्‍ट (Pilot Rollout) की सफलता के बाद ही पूरे देश में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक नोटों को जारी किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि प्लास्टिक नोटों का फुल-स्केल रोलआउट साल 2027 से शुरू हो सकता है. यानी अगले साल देशभर में प्‍लास्टिक के नोट चलन में आ जाएंगे. इसके लिए एक ग्‍लोबल टेंडर भी जारी किया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Monsoon Session 2026: संसद के मॉनसून सत्र में इन बड़े विधेयकों पर होगा फैसला, जानिए पूरी सूची

10 और 20 रुपये के नोटों से होगी शुरुआत

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती दौर में इस प्रायोगिक प्रोजेक्ट के तहत केवल 10 रुपये और 20 रुपये के ही पॉलीमर नोट जारी किए जाने की संभावना है. बाद में अन्‍य मूल्‍यवर्ग के पॉलीमर नोट भी जारी हो सकते है.  इन प्लास्टिक नोटों में एडवांस सुरक्षा फीचर्स शामिल किए जाएंगे, जिससे नकली नोटों पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी. साथ ही, ये नोट पेपर करेंसी के मुकाबले ज्यादा समय तक चलेंगे और जल्दी फटेंगे नहीं.

…तो फिर कागजी नोटों का क्या होगा?

आपके मन में ये सवाल भी आ सकता है कि पुराने नोटों का क्‍या होगा, जो कागज के हैं. पॉलीमर नोटों के आने का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि मौजूदा कागजी नोट बंद हो जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, RBI ने भी यही स्पष्ट किया है.  बाजार में पहले से मौजूद कागजी बैंक नोट पूरी तरह से वैध (Legal Tender) बने रहेंगे और वे प्रचलन (Circulation) में जारी रहेंगे. प्लास्टिक नोट केवल एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में सिस्टम में शामिल किए जाएंगे.

CG Vidhansabha Monsoon Session 2026 LIVE: मानसून सत्र के 5वें दिन विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आमने-सामने होंगे सत्ता और विपक्ष

ग्लोबल टेंडर हुआ जारी, 18 अगस्त तक का समय

इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की नोट मुद्रण शाखा (Note Printing Arm) ने पॉलीमर सबस्ट्रेट शीट्स (प्लास्टिक नोट बनाने वाले बेस मटीरियल) के लिए एक ग्‍लोबल टेंडर (Global EOI) जारी किया है.  इस ग्लोबल टेंडर के जरिए अंतरराष्ट्रीय बिडर्स को देश के लिए पॉलीमर सबस्ट्रेट बनाने और उसकी आपूर्ति करने के लिए आमंत्रित किया गया है. EOI के तहत बोली जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गई है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका