छत्तीसगढ़

SECR के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी का चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन

गोरखपुर जोन के नए CFTM प्रमुख बनने पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दी विदाई और शुभकामनाएं

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी की पदोन्नति होने और रायपुर से गोरखपुर जोन के CFTM (मुख्य माल यातायात प्रबंधक) प्रमुख के पद पर नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रथयात्रा महोत्सव के साथ आस्था, विश्वास और परंपरा के 69 स्वर्णिम वर्षों का उत्सव मना रहा है डबल धमाका – डबल बचत की योजना 26 जुलाई तक अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के सभी शोरूम मे

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी जी के कुशल मार्गदर्शन में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने श्री त्रिवेदी जी के कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर चेम्बर उपाध्यक्ष DRUCC (मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) के सदस्य श्री लोकेश चंद्रकांत जैन एवं श्री जितेंद्र शादीजा ने श्री त्रिवेदी जी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावभीना बहुमान किया।

चेम्बर प्रतिनिधियों ने श्री त्रिवेदी जी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि रायपुर रेल मंडल में उनकी कार्यकुशलता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समय-समय पर नई तकनीकों को समाहित कर रेल की जनसुविधाओं को न केवल सुगम बनाया, बल्कि रेल यात्रा को अधिक सुरक्षित करने में भी ऐतिहासिक कार्य किया। व्यापार जगत और आम जनता के साथ उनका समन्वय हमेशा अनुकरणीय रहा।

Monsoon Session 2026: संसद के मॉनसून सत्र में इन बड़े विधेयकों पर होगा फैसला, जानिए पूरी सूची

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी को उनकी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। चेम्बर परिवार ने उनके ऊर्जावान नए कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका