सेहत

Spicy Food Benefits: क्या तीखा खाना खाने वाले सच में ज्यादा जीते हैं? नई रिसर्च में हार्ट हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा

Spicy Food Benefits: अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग ज्यादा चटपटा खाने पर हमें टोकते हैं, लेकिन अगर आपको भी अपने खाने में वो तीखापन पसंद है, तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जी हां, स्टडी बताती है कि मसालेदार खाने से मिलने वाले फायदों के पीछे कई ठोस वैज्ञानिक कारण मौजूद हैं। आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

होटल सयाजी में छत्तीसगढ़ के पहले ‘स्मार्ट राइड शेयरिंग प्लेटफॉर्म’ UNTO की भव्य लॉन्चिंग; यात्रियों को मिलेगी 75% तक की बचत, ड्राइवरों के लिए आया नो-कमिशन मॉडल 

लंबी उम्र और मिर्च का कनेक्शन

क्या तीखा खाने से इंसान ज्यादा जीता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए 2015 में चीन में एक बहुत बड़ी रिसर्च की गई। वैज्ञानिकों ने 2004 से 2008 के बीच करीब 5 लाख लोगों के खान-पान पर नजर रखी और इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। दरअसल, जो लोग हफ्ते में 6 से 7 दिन मसालेदार खाना खाते थे, उनमें मौत का खतरा उन लोगों के मुकाबले 14% कम था जो हफ्ते में बमुश्किल एक बार तीखा खाते थे। तीखा खाने वालों में दिल, फेफड़े की बीमारियों और कैंसर से होने वाली मौत का जोखिम भी कम पाया गया। सबसे खास बात यह थी कि यह फायदा तब भी दिखा जब वैज्ञानिकों ने सिगरेट पीने, कसरत करने या मीट-सब्जियां खाने जैसी अन्य आदतों का भी हिसाब रखा। बता दें, अमेरिका में भी दो साल बाद एक ऐसा ही अध्ययन हुआ, जिसमें पाया गया कि लाल मिर्च खाने वाले लोगों में मौत का जोखिम 13 फीसदी तक कम था।

आखिर ये कमाल है किसका?

मिर्च में एक खास सक्रिय तत्व पाया जाता है, जिसे ‘कैपसेसिन’ कहते हैं। यही हमारे शरीर के ‘TRPV1 रिसेप्टर्स’ पर खास असर डालता है। ये रिसेप्टर्स हमारे शरीर में गर्मी और तीखेपन दोनों को भांप लेते हैं। ये सिर्फ मुंह में नहीं, बल्कि हमारी त्वचा, आंतों और इम्युनिटी बढ़ाने वाली कोशिकाओं में भी मौजूद होते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप कल से ही डिब्बे भर-भर कर मिर्च खाना शुरू कर दें। वैज्ञानिक कहते हैं कि इसके फायदे जरूर हैं, लेकिन यह सौ प्रतिशत साबित नहीं हुआ है कि लंबी उम्र का इकलौता कारण तीखा खाना ही है।

दिल की सेहत भी सुधारता है तीखा खाना

तीखे खाने का असर सीधा आपके दिल और ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। कई स्टडीज बताती हैं कि कैपसेसिन शरीर में ‘गुड कोलेस्ट्रॉल’ को बढ़ा सकता है। गुड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हार्ट अटैक के खतरे को सीधे तौर पर कम करता है। साथ ही, यह शरीर की कैलोरी भी तेजी से बर्न करता है। चीन में हुई 2017 की एक स्टडी में सामने आया कि जो लोग तीखा खाते हैं, वो खाने में नमक का इस्तेमाल कम करते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि कैपसेसिन हमारे दिमाग में नमक का स्वाद बढ़ा देता है। यानी खाने में थोड़ी मिर्च हो, तो कम नमक भी काफी लगता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी; रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई करेंगी अध्यक्षता

हर किसी को रास नहीं आती मिर्च

अगर आपको तीखा पसंद है, तो शौक से खाइए, लेकिन सीमित मात्रा में। अगर मिर्च खाने से आपकी तबीयत खराब होती है या आपको पेट में दिक्कत महसूस होती है, तो इन फायदों को पढ़कर जबरदस्ती तीखा न खाएं। हर किसी का शरीर मिर्च पर अलग तरह से रिएक्ट करता है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका