छत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा दंतेवाड़ा प्रवास पर, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से “जॉइन BJYM कैंपेन” का छत्तीसगढ़ में शुभारंभ

दंतेवाड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा गुरुवार 23 जुलाई को प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद लेंगे।

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

मां दंतेश्वरी जी के आशीर्वाद के साथ ही श्री टिकरिहा *”जॉइन BJYM कैंपेन”*की शुरुआत भी प्रदेश मे दंतेवाड़ा से करेंगे। यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ने एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा 26 जुलाई को, 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस अवसर पर ग्राम पंचायत धुरली मे जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहेंगे।

श्री टिकरिहा का यह प्रवास संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper