छत्तीसगढ़
सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमला: गिरफ्तारी करने पहुंची फोर्स पर ग्रामीणों ने किया पथराव, DSP समेत 24 जवान घायल
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में डीएसपी राजेश जोशी समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर इलाके की है। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हालात को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। हालात को देखते हुए सूरजपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। मदननगर-धरमपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस का बयान, कानूनी कार्रवाई जारी
एएसपी योगेश देवांगन के मुताबिक भूमि अधिग्रहण को लेकर हुए विवाद के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव किया। उनके अनुसार इसमें 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इलाके में पुलिस बल तैनात है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।