जॉब - एजुकेशन

NFR Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, NFR स्पोर्ट्स कोटा 2026-27 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Northeast Frontier Railway Jobs : अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने NFR ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत साल 2026-27 के लिए भर्ती (नोटिस नंबर 04/2026) का फुल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती देश भर के होनहार खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका है. इस भर्ती के लिए योग्यता, कुल पद और आवेदन करने का तरीका क्या है आगे आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं.

अविनाश वन और लुक्स सैलून ने ‘यंग इंडियंस’ (Yi) के साथ मिलकर किया एक्सक्लूसिव ग्रूमिंग व वेलनेस इवेंट का आयोजन

कुल पद कितने पद हैं

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 56 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

क्या चाहिए योग्यता

लेवल 3/2 (21 पद)

इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है

लेवल 1 (35 पद)

इसके लिए न्यूनतम 10वीं पास या ITI / NAC सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

उम्र सीमा 

इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी.

ये सर्टिफिकेट होना चाहिए

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट होना चाहिए:

लेवल 3/2

कैटेगरी-B टूर्नामेंट (जैसे वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स) में भागीदारी, या कैटेगरी-C में कम से कम तीसरा स्थान, सीनियर/जूनियर नेशनल गेम्स में 3rd रैंक, या फेडरेशन कप (सीनियर) में 1st पोजीशन वाले खिलाड़ी पात्र हैं

CJP आंदोलन में लाठीचार्ज विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी किए VIDEO, 20 जुलाई की हिंसा की तस्वीरें आईं सामने

लेवल 1

  • कैटेगरी-C इवेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व, फेडरेशन कप में कम से कम 3rd स्थान या राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं (मैराथन व क्रॉस कंट्री के लिए सीनियर नेशनल में न्यूनतम 8वीं रैंक जरूरी है)
  • सेलेक्टेड कैंडिडेट को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स के अनुसार आकर्षक सैलरी और रेलवे की अन्य सुविधाएं मिलेंगी

जरूरी तारीख

जारी पदों के लिए आवेदन 25 जुलाई 2026 से शुरु होगा जो 24 अगस्त 2026 तक चलेगा. बता दें कि यह एक ओपन एडवरटाइजमेंट है, यानी भारत के किसी भी राज्य का योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकता है

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper