जॉब - एजुकेशन

UPSC Recruitment 2026: प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें तुरंत आवेदन!

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती दिल्ली सरकार (NCT) के शिक्षा विभाग में की जानी है. भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रिंसिपल के 124 और वाइस प्रिंसिपल के 704 पदों को भरा जाना है. इस तरह से कुल 828 पदों पर ये भर्ती सीधे तौर पर की जानी है. UPSC की ओर से जारी भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई, 2026 को शुरू हो गई है. जो कि 14 अगस्त, 2026  तक चलने वाली है. जो इच्छुक उम्मीदवार तय शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और उम्र की शर्तों को पूरा करते हैं, वे UPSC के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन (ORA) पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

सावधान! BLO बनकर आ रहा फर्जी कॉल, एक OTP से उड़ सकती है आपकी मेहनत की कमाई

प्रिंसिपल भर्ती से जुड़ी योग्यता 

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से मास्टर में डिग्री होनी चाहिए.
  • बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (B.Ed.) किया होना चाहिए.
  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में वाइस प्रिंसिपल/पोस्ट ग्रेजुएट टीचर/ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के तौर पर 10 साल का टीचिंग अनुभव.
  • आयु सीमा: 50 साल (UR/EWS), 53 साल (OBC), 55 साल (SC/ST); योग्य PwBD उम्मीदवारों के लिए छूट के साथ.

19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

वाइस प्रिंसिपल भर्ती से जुड़ी योग्यता 

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
  • बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (B.Ed.)
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के तौर पर दो साल का अनुभव या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के तौर पर तीन साल का अनुभव.
  • आयु सीमा: 35 साल (UR/EWS), 38 साल (OBC), 40 साल (SC/ST); PwBD उम्मीदवारों के लिए लागू छूट के साथ.

उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 1 नवंबर, 2026 को एक कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT) आयोजित करेगा.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper