
LIVE: रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
रायपुर: रायपुर में आज (10 अगस्त) तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो कुछ देर बाद बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इंडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, वकील और शहरवासी मौजूद हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल हैं। यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है।
मच्छरों से हैं परेशान? डेंगू-चिकनगुनिया से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, घर रहेगा मच्छरमुक्त
दोपहर 1 बजे तक यात्रा वाले रास्तों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से इन रास्तों पर जाने से बचने और जरूरत के मुताबिक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

