छत्तीसगढ़
होटल में गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मियों की मौत
होटल में गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मियों की मौत
राजधानी के एक होटल में गटर की सफाई करने उतरे दो कर्मियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच में लग गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक, घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अशोका बिरयानी की है। गुरुवार सुबह बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों के शव गटर में मिले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

