छत्तीसगढ़

हरेली हमारी माटी, कृषि और संस्कृति से जुड़ा उत्सव : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। हरेली की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हरेली का पर्व छत्तीसगढ़ की माटी, खेती-किसानी, लोकजीवन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा है।

होंडा का 2030 तक भारत में विस्तार का रोडमैप, रायपुर में नई सिटी और ZR-V पेश

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हरेली के अवसर पर किसान अपने कृषि उपकरणों की साफ-सफाई कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और अच्छी फसल, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। नागर, गैंती, कुदाली, फावड़ा सहित कृषि कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा, इस पर्व के माध्यम से श्रम और अन्नदाता के प्रति सम्मान की भावना को भी अभिव्यक्त करती है।

हरेली पर नवा रायपुर में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल, मंत्री टंकराम वर्मा के नए आवास पर जुटेंगे CM साय समेत कई नेता

उन्होंने आगे कहा कि हरेली आते ही गांवों में उत्साह और उल्लास का वातावरण बन जाता है। गेड़ी चढ़ने, पारंपरिक खेलों और लोकरीतियों के साथ पूरा छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति के रंग में रंग जाता है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी लोकपरंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर देता है।

 

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेश के सभी किसान भाइयों, माताओं-बहनों, युवाओं और समस्त नागरिकों के लिए हरेली तिहार पर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button