पूरा केसिंगा शहर “तिरंगा यात्रा” से झूम रहा है

केसिंगा : भारत की स्वाधीनता के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज केसिंगा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यह यात्रा स्थानीय ब्लॉक ऑफिस से शुरू होकर बलांगीर चौक तक निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति के नारों और “भारत माता की जय” के उद्घोष से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
इस तिरंगा यात्रा में केसिंगा ब्लॉक ऑफीसर एवं तहसीलदार मैडम जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों की उपस्थिति से लोगों में दोगुना जोश देखने को मिला।
हर संस्थान में देशभक्ति का जज्बा
केंद्र सरकार द्वारा दिए गए “हर घर तिरंगा” के नारे को साकार करने के लिए केसिंगा में हर शिक्षण संस्थान से लेकर सरकारी दफ्तरों तक तिरंगा यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है। स्कूलों के बच्चे, शिक्षक, सरकारी कर्मचारी और आम नागरिक सभी हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए।
सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भी तिरंगा लहराकर यात्रा का स्वागत किया। पूरे शहर में एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश गूंजता रहा।
ब्लॉक प्रशासन ने कहा कि 15 अगस्त तक इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि हर घर पर तिरंगा लहराए और देशभक्ति की भावना और मजबूत हो।
भारत माता की जय

