छत्तीसगढ़

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

CG College Admission: छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2026 कर दी है। पहले प्रवेश की प्रक्रिया प्राचार्य स्तर पर 31 जुलाई तक निर्धारित थी। इसके बाद कुलपति की विशेष अनुमति से 14 अगस्त तक दाखिला दिया जा सकता था। अब अंतिम तारीख बीतने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अवधि में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में दाखिले से वंचित रह गए छात्रों को एक और अवसर मिल गया है।

जिंदल स्टील रायपुर में देशभक्ति के रंग में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंदिर हसौद प्लांट में हुआ भव्य आयोजन

31 अगस्त तक कर सकेंगे एडमिशन

नए आदेश के मुताबिक छात्र अब 31 अगस्त तक प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस चरण में प्रवेश के लिए अलग से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। कॉलेजों में उपलब्ध सीटों के आधार पर छात्रों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी संबंधित विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को इस संबंध में सूचना दे दी है। इससे उन विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी, जो किसी वजह से पहले निर्धारित समय सीमा में दाखिला नहीं ले सके थे।

23 हजार छात्रों को मिल सकता है फायदा

एडमिशन की तारीख बढ़ने का फैसला ऐसे समय आया है, जब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं की द्वितीय परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। बारहवीं की द्वितीय परीक्षा में कुल 34 हजार 493 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें करीब 23 हजार विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। रिजल्ट जारी होने के बाद इन छात्रों के सामने उच्च शिक्षा में प्रवेश का सवाल था। नई प्रवेश तिथि बढ़ने से इन विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिले के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

रिजल्ट और एडमिशन के बीच था कम समय

द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले ज्यादातर विद्यार्थी पूरक श्रेणी के थे। इनमें कुछ ऐसे छात्र भी शामिल थे, जिन्होंने मार्च में हुई मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की थी, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होने के कारण दोबारा परीक्षा दी। द्वितीय परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी किया गया। ऐसे में परिणाम आने के बाद इन छात्रों के पास कॉलेज में दाखिले के लिए बेहद कम समय बचा था। कई छात्र इसी वजह से समय पर प्रवेश नहीं ले पाए। अब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अंतिम तारीख बढ़ाए जाने के बाद ऐसे विद्यार्थियों को राहत मिली है।

Swatantrata diwas 2026: स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों ने बिखेरा रंग, CM साय ने विजेताओं को किया सम्मानित

खाली सीटों वाले कॉलेजों को भी राहत

प्रवेश की तारीख बढ़ने से उन महाविद्यालयों को भी फायदा होगा, जिनमें अभी तक सभी सीटें नहीं भर पाई हैं। खाली सीटों पर अब 31 अगस्त तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा। पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था के कारण छात्रों को मेरिट लिस्ट का इंतजार नहीं करना होगा। उपलब्ध सीट के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper