मर्चेंट एसोसिएशन गोल बाजार के अध्यक्ष सतीश जैन स्टेशन सलाहकार समिति में मनोनीत
2 वर्ष का होगा कार्यकाल, व्यापारियों ने दी बधाई

रायपुर : मर्चेंट एसोसिएशन, गोल बाजार के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष श्री सतीश जैन को स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।
श्री जैन व्यापार क्षेत्र के वरिष्ठ एवं अनुभवी प्रतिनिधि हैं। वे लंबे समय से उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण एवं व्यापारिक हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। रेल यात्रियों एवं आम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
श्री सतीश जैन के मनोनयन पर मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
आईसीएसआई रायपुर चैप्टर ने एक दिवसीय सेमिनार के साथ मनाया अपना 28वां स्थापना दिवस
मर्चेंट एसोसिएशन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री जैन के स्टेशन सलाहकार समिति में रहने से रेल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और व्यापारिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर विजय गोधा, विमल बाफना, जितेंद्र बरलोटा, मुरली शर्मा, जितेन साटोने, मनीष गुप्ता, लोकेश तिवारी, रजा खान, जुगनू नागवानी, चंद्र प्रकाश प्रजापति, शैलेश अग्रवाल, संतोष रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

