छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, रायपुर में क्लासिक 350 के नए ‘गोरखा’ एडिशन की शानदार लॉन्चिंग

आन रॉयल एनफील्ड, कलर्स मॉल के पास, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के नए गोरखा एडिशन को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। नए कलर के साथ क्लासिक 350 का आइकॉनिक रेट्रो डिजाइन अब और भी बोल्ड, प्रीमियम और आकर्षक नजर आता है। इसका रगेड लुक और दमदार रोड प्रेजेंस बाइक को एक अलग पहचान देता है।

CG News: नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

लॉन्च के अवसर पर शोरूम में रॉयल एनफील्ड के कई उत्साही ग्राहक और बाइक प्रेमी पहुंचे। ग्राहकों ने क्लासिक 350 गोरखा को करीब से देखा और इसके नए कलर व स्टाइल की जमकर सराहना की। बाइक को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने इसकी बुकिंग में भी रुचि दिखाई।

आन रॉयल एनफील्ड की टीम के अनुसार, क्लासिक 350 गोरखा उन राइडर्स के लिए खास है, जो रॉयल एनफील्ड के क्लासिक अंदाज के साथ अपनी बाइक में एक अलग और दमदार लुक चाहते हैं।

मैदान पर मचा हड़कंप! बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

क्लासिक 350 गोरखा की बुकिंग अब शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक आन रॉयल एनफील्ड पहुंचकर बाइक की जानकारी ले सकते हैं और अपनी बुकिंग करा सकते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper