छत्तीसगढ़

दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद शनिवार को रायपुर लौट आए। अपने दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

“सहयोग” द्वारा “हौसले वाली माँ” सम्मान समारोह 25 अगस्त को

व्यापार-उद्योग के क्षेत्र में निवेश की बड़ी संभावनाएं- CM साय

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम के आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। प्रदेश में 800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है और आने वाले समय में निवेश के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। CM साय ने दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रियों को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया गया है और वे बहुत जल्द प्रदेश का दौरा करेंगे।

Sunita Ahuja-Govinda Divorce Controversy: ‘वो शादी करने वाले थे…’, सुनीता आहूजा ने बताया क्यों वापस लिया तलाक केस, राखी सावंत से कही बड़ी बात

पेपर लीक मामले में बोले CM साय

कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रकरण की जांच जारी है और इसमें जो भी लोग संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका