छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में सोने-चांदी की राखियों का विशेष कलेक्शन

रक्षाबंधन के पावन पर्व को खास और यादगार बनाने के लिए अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि., ए.टी. पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर में सोने और चांदी की राखियों का आकर्षक एवं विशेष कलेक्शन उपलब्ध है। भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को प्रेम, स्नेह और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनाने के लिए ज्वैलर्स द्वारा पारंपरिकता और आधुनिक डिजाइन का खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया गया है।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: CM साय ने मेधावी श्रमिक बच्चों को किया सम्मानित, खातों में ट्रांसफर हुए 39 करोड़ रुपये

इस विशेष कलेक्शन में सोने की राखियां ₹5,000 से ₹12,000 तक तथा चांदी की राखियां ₹350 से ₹1,350 तक की विभिन्न रेंज में उपलब्ध हैं। राखियों में आकर्षक डिजाइन, बेहतरीन फिनिशिंग और पर्व की भावना को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किए गए विकल्प शामिल हैं।

इस अवसर पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स के चेयरमैन श्री तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि, “रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह के अटूट रिश्ते का उत्सव है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हमने इस वर्ष सोने और चांदी की राखियों का विशेष कलेक्शन तैयार किया है। हमारा प्रयास है कि ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार ऐसी राखी चुन सकें, जो इस रिश्ते की खूबसूरती को हमेशा यादगार बनाए।”

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में लोग पारंपरिक उपहारों के साथ-साथ ऐसे उपहार पसंद करते हैं, जिनकी भावनात्मक और स्थायी महत्ता भी हो। सोने और चांदी की राखियां इसी सोच को पूरा करती हैं और रक्षाबंधन की स्मृति को लंबे समय तक संजोकर रखने का अवसर प्रदान करती हैं।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन

अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा सभी ग्राहकों को रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर अपने भाई-बहन के रिश्ते को और भी खास बनाने के लिए विशेष राखी कलेक्शन देखने एवं अपनी पसंद की राखी चुनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

श्री तिलोकचंद बरड़िया
चेयरमैन
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि.
ए टी पैलेस, कोतवाली चौक रायपुर (छ.ग)

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button