छत्तीसगढ़

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में सावन के अंतिम सोमवार को जमकर वर्षा हुई. राजधानी रायपुर दिनभर बारिश ने लोगों को भिगाया. यहां 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. बस्तर संभाग के कई इलाकों में बादल बरसे, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा के इलाकों में भारी बारिश हुई. मौसमी सब-डिवीजन में अब तक बारिश सामान्य के आसपास है और इसमें 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने के आसार हैं.

खिलाड़ी हैं और नौकरी की तलाश में? Income Tax विभाग में मिल रहा शानदार मौका

कहां कितनी हुई बारिश

रायपुर शहर में दिनभर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश छोटेडोंगर में 18, अंतागढ़ 16, बास्तानार 16, चलगली 13, माकड़ी 13, बड़े बचेली 13, दौरा कोचली 13, नारायणपुर 13 में दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश रुक-रुककर होती रहेगी. मौसम कभी साफ व मेघमय रहने की संभावना है.

मौसम प्रणालियां

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है. वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक बने कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के बीच द्रोणिका बनी हुई है. यह उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैली है.

Cyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई

क्या आज रायपुर में होगी बारिश

राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह धूप निकली हुई है. मौसम विभाग ने बादल छाने और बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान  29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper