छत्तीसगढ़

CG Weather News: अगले 24 घंटे तक सक्रिय रहेगा सिस्टम, फिर छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी है. इसके अगले 24 घंटे तक एक्टिव रहने के आसार हैं. मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में पानी गिरा, जबकि सरगुजा छोड़कर सभी संभागों के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई. अब तक का मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है. इसमें 2 प्रतिशत का अंतर है.

मौसम विभाग ने बताया कि 25 अगस्त को झारखंड और उसके आस-पास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure System) उसी जगह पर बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. इस सिस्टम के अगले 24 घंटों के दौरान लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है.

चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा Warning Label? सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों को ऐतराज, SC में मामला

इन जिलों में बुधवार सुबह बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज सुबह 7 बजे से अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा और वर्षा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

CG Education News: शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की होगी जांच, स्कूलों को मिलेगा लाल-हरा फीडबैक, दुर्ग समेत 5 जिलों में निरीक्षण

रायपुर में आज कैसा रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में बादल छाए रहेंगे, बौछारें भी राजधानी रायपुर में 26 अगस्त (Raipur Ka Aaj Ka Mausam) को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper