छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर-जशपुर दौरा, श्री महारुद्र यज्ञ और शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री करीब सुबह 11:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बलरामपुर के राजपुर जाएंगे, जहां ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री जशपुर के पण्डरीपानी पहुंचेंगे.
यहां महतारी सदन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. साथ ही विभागीय स्टॉल का अवलोकन करने के अलावा बहनों से संवाद करेंगे. पण्डरीपानी में एसबीआई की नई शाखा का उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद शाम 4:45 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.
चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा Warning Label? सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों को ऐतराज, SC में मामला

