India Post GDS भर्ती 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

India Post ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार डाक विभाग के अलग-अलग ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के खाली पद भरे जाने हैं. इस भर्ती के जरिए 25000 पदों को भरा जाना है. योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें. इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 के नोटिफिकेशन के अनुसार वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करवाने की तारीख 31 अगस्त से 19 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक है. ऑनलाइन आवेदन और फीस का भुगतान, 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक होगा. वहीं आवेदन में सुधार की विंडो, 23 सितंबर से 24 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक खुली रहेगी. जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वो समय-सीमा का पालन करें और आवेदन कर दें. आवेदन करते हुए 100 रुपये की फीस का भुगतान भी करना होगा.
कितनी मिलेगी सैलरी
- ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के पद पर जिनका चयन होगा, उन्हें हर महीने 12,000 से 29,380 हजार रुपये दिए जाएंगे.
- असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद पर 10,000 से 24,470 रुपये दिए जाएंगे.
- डाक सेवक को 10,000 से 24,470 हजार रुयये दिए जाएंगे.
- सालाना TRCA बढ़ोतरी: 3% होगी.
- अन्य लाभ में महंगाई भत्ता, GDS ग्रेच्युटी और सर्विस डिस्चार्ज बेनिफिट स्कीम शामिल है.
संत युधिष्ठिरलाल की पहल लाई रंग, 150 पाकिस्तानी दुल्हनों के लिए खुला भारत आने का रास्ता
GDS, ABPM और BPM पदों के लिए सिलेक्शन 10वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर किया जाए. यानी किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी और न ही इंटरव्यू देना होगा. 10वीं क्लास के मार्क्स पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमों के हिसाब से आयु में छूट दी जाएगी.

