छत्तीसगढ़

दिल्ली दौरे से लौटे CM विष्णुदेव साय, बोले- नेपाल में छत्तीसगढ़ के कुछ लोग अब भी लापता

रायपुर : दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री एक दिन के दिल्ली प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाकात की। दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो पाई थी। ऐसे में कल नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री को मुलाकात के लिए समय दिया था। जिसके बाद रात में दोनों नेताओं के बीच सौजन्य मुलाकात हुई।

रक्षाबंधन से पहले CM विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा, महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त में 631 करोड़ से ज्यादा राशि जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़े विषयों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बदले जाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व का मामला है। नितिन नबीन फिलहाल छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी हैं, लेकिन अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में कोई न कोई संगठन प्रभारी रहेगा ही। वहीं 4 नगर निगमों में होने वाले चुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सभी जगह अच्छा काम हो रहा है। जहां भी आने वाले समय में चुनाव होंगे सभी जगह बीजेपी की अच्छी जीत होगी। इसके साथ ही नेपाल में आई बाढ़ पर सीएम साय ने कहा कि नेपाल में बाढ़ का भारी कहर है। इसमें हमारे देश और प्रदेश से भी कुछ लोगों के मिसिंग का समाचार है। हम इस पर संवेदना व्यक्त करते हैं। टोल फ्री नंबर भी जारी किए हैं, जिनको जिस तरह की आवश्यकता होगी उस नंबर पर अवगत कराएंगे तो निश्चित तौर पर सरकार उनकी सहायता करेगी।

Snake Bite: सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper