छत्तीसगढ़

श्री विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायपुर : फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) की 62वीं एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम्) का आयोजन होटल ले मेरिडियन, नई दिल्ली में किया गया। जिसमें स्वस्तिक सेल्स एंटरप्राइजेज (यामाहा) के संचालक श्री विवेक गर्ग को फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) का स्टेट चेयरमैन निर्वाचित किया गया, जिस पर रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। राडा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गर्ग अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलर्स के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाते रहेंगे।

महापौर मीनल चौबे राज्य शासन की मंशा के अनुरूप स्वयं ई ऑफिस प्रणाली का उपयोग करेंगी, समस्त एमआईसी सदस्यों से भी इसके नियमित उपयोग हेतु किया आग्रह

राडा में श्री विवेक गर्ग का योगदान

श्री विवेक गर्ग को ऑटोमोबाइल व्यवसाय का 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे पूर्व में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में एसोसिएशन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनमें राडा ऑटो एक्सपो 2023 का सफल आयोजन प्रमुख रहा। उन्होंने ऑटोमोबाइल व्यवसायियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाया तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए।

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका

एफएडीए के स्टेट चेयरमैन के रूप में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान भी श्री विवेक गर्ग ने प्रदेश के ऑटोमोबाइल व्यवसायियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने व्यवसाय करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को संबंधित स्तर पर रखने तथा सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं नीतिगत प्रक्रियाओं से व्यवसायियों को समय-समय पर अवगत कराने साथ ही बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राडा ने श्री विवेक गर्ग जी के एफएडीए स्टेट चेयरमैन बनने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव, दूरदर्शिता एवं नेतृत्व का लाभ पूरे प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलर्स को मिलेगा। एसोसिएशन ने उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper